एक विचार

आनन्दो ब्रह्मेति व्यजानात्

आनंद शायद कोई मंजिल नहीं,
बल्कि यह समझने की यात्रा है
कि हम वास्तव में खोज क्या रहे हैं।

— स्वयंप्रदीप

तुलना आनंद का शत्रु है !

तुलना खुशियाँ मान देती है

— स्वयंप्रदीप

सत्य तो सत्य होता है !

सत्य को किसी की परवाह नहीं,

किसी के मानने ना मानने से सत्य प्रभावित नहीं होता।

— स्वयंप्रदीप

Death is a life process.

मृत्यु जीवन का अंत है—
या जीवन की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा?

— स्वयंप्रदीप

मन से मित्रता या दुश्मनी ?

मन से मित्रता और दुश्मनी दोनों संभव है। लेकिन यह मेरे अपने व्यवहार पर निर्भर करता है और मजेदार बात तो यह है की यहाँ मामला उलटा है। मन को यदि मैं मित्रवत बहुत अधिक छूट देता हूँ तो वह शत्रुवत प्रभाव दिखाएगा और यदि शत्रुवत नियंत्रित कर लेता हूँ तो मित्रवत हो जाएगा। आप स्वयं विचार कीजिए !

— स्वयंप्रदीप

समय न गवाओ : आज को व्यर्थ ना जाने दो

काल करे सो आज कर आज करे सो अब

सुना तो होगा अब जीवन मे उतारिए। नहीं तो आज का दिन भी व्यर्थ ही चला जाएगा। समय के सदुपयोग में किस समय का इंतजार ? किसका इंतजार ? कैसा इंतजार ?

— स्वयंप्रदीप

दुःख का कारण क्या है?

जनक ने पूछा: “दुःख का कारण क्या है?” आष्टावक्र ने उत्तर दिया: “इच्छा और आसक्ति ही दुःख का कारण हैं। वे उस वस्तु का भ्रम पैदा करते हैं जो हमारे पास नहीं है।”

— आष्टावक्र जनक संवाद

दुःख सुख : मान्यताएँ

कहीं ना कहीं दुख और सुख भी हमारी मान्यताओं पर टिकी होती हैं। हम किसी घटना पर जैसी प्रतिक्रिया देंगे उसके अनुरूप हमें सुख या दुख अनुभव होता है।

— स्वयंप्रदीप